मसूरी : अग्रवाल महासभा मसूरी के तत्वाधान में चल रहा निःशुल्क कोविड वेक्सिनेशन शिविर को छह माह चलाने के बाद टीका लगाने वालोें की संख्या न के बराबर होने पर विराम दे दिया गया। समापन कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा की ओर से वेक्सिनेशन में सहयोग करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी का स्थान उपलब्ध कराने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।
तिलक लाइब्रेरी वेक्सिनेशन शिविर के सभागार में अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में आयोजित शिविर को विराम देने के कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा के संरक्षक धनप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल महासभा ने छह माह तक शिविर चलाया और यह आगे भी चलता लेकिन शिविर में टीका लगवाने वालों की संख्या में कमी आने के बाद शिविर को विराम दिया गया और आगे अगर जरूरत महसूस की जायेगी तो शिविर फिर से शुरू किया जायेगा। उन्होंने शिविर के संचालन में सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया। इस मौके पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुज तायल ने कहाकि कोरोना संक्रमण के दौरान कई संस्थाओं ने सहयोग किया लेकिन लंबे समय तक नहीं चला पाये लेकिन अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर टीकाकरण शिविर शुरू किया छह माह तक चलाया लेकिन टीकाकरण की संख्या बहुत कम होने व वैक्सीन के बेकार जाने से चलते शिविर को विराम दिया गया और आगे अगर जरूरत होती तो फिर से शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में 4482 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसमें 1530 बूस्टर टीकाकरण, 15 से 18 वर्ष आयु वालों को 2832 टीकाकरण व नई बच्चों की वेक्सीन कोवो वेक्स 120 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने इस मौके पर सहयोग करने वाले जिला उप चिकित्सालय के चिकित्सकों व टीकाकरण केंद्र चलाने वाले सुमित व शिवानी सहित तिलक लाइब्रेरी के कर्मचारियों व लाइब्रेरी संचालकों का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से शिविर चलाया गया। क्यो कि तिलक लाइब्रेरी ने स्थान उपलब्ध कराया जिस कारण शिविर सफलता पूर्वक चलाया जा सका। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी अग्रवाल महासभा तिलक लाइब्रेरी के पदाधिकारियों व कर्मचारियों सहित चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों व केंद्र संचालकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने टीकाकरण में हर संभव सहयोग किया।
इस मौके पर अग्रवाल महासभा के महामंत्री संदीप अग्रवाल, सुरेश चंद्र मित्तल, महेश गोयल, जीके गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, एके गर्ग, राम दयाल गोयल, राजीव अग्रवाल, अशोक मित्तल, जीके गोयल,राम कुमार गोयल, सुनील गोयल, सारिका, मंजू, आरती, मंजू, राम कुमार गोयल, जय गोपाल गोयल, जगजीत कुकरेजा, नागेेद्र उनियाल, नीरज अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल महासभा के सदस्य मौजूद रहे।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…