मसूरी : पेयजल निगम के तत्वाधान में यमुना पेयजल लाइन बिछाने से खोदी गई मालरोड की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पेयजल निगम के अधिकारियों ने कहा कि मालरोड पर कुलड़ी क्षेत्र में रोड के किनारे गढढे पड़े है उन्हें भी भरा जाय
पेयजल निगम इन दिनों मालरोड पर मरम्मत का कार्य कर रहा है जिसके तहत निगम द्वारा पानी की लाइन बिछाने का कार्य किया गया था अब उसकी मरम्मत की जा रही है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल भी मौके पर पहुंचे व उन्होने पेयजल निगम के अधिकारियों से कहा कि रोड के किनारे जहां भी गढढे है उन्हें भी भरा जाय ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। तथा शहीद भगत सिंह चौक को पूरा ब्लैक टॉप किया जाय। वहीं शहीद भगत सिंह चौक पर पूरे चौक पर ब्लैक टॉप किया जाय ताकि चौक पर गढढे न रहे जिसका लाभ पर्यटकों सहित आम जनता को मिले। मौके पर मौजूद एमडीडीए के सहायक अभियंता मान सिंह रावत ने भरोसा ही नहीं दिलाया व कहा कि इस क्षेत्र में जितने भी गढढे है सभी भर दिए जायेगें व शहीद भगत सिंह चौक को पूरा ब्लैक टॉप किया जायेगा। इस मौके पर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल भी मौजूद रहे।
मसूरी : मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी जिसमें वर्ष भर…
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…