मसूरी : अवैध निर्माण को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार प्राधिकरण सख्त रुख अपनाए हुए हैं और लगातार अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है, इसी कड़ी में माल रोड पर एमडीडीए द्वारा एक निर्माण ध्वस्त किया गया।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, उपजिलाधिकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा माल रोड में एक निर्माण ध्वस्त किया गया। इस मौके पर कहा गया कि पूर्व में अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई थी वह कहीं पर अतिक्रमण ना करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ प्राधिकरण सख्त कार्रवाई करेगा, उन्होंने कहा कि कोठालगेट से लेकर मसूरी तक लगभग 20 किलोमीटर का ड्रोन सर्वे किया गया है जिसमें सभी पक्के और कच्चे निर्माण की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है शासन से आदेश के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
11वीं की छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, अब छात्रा के…
रानीमाजरा में हुआ सामान्य वर्ग का महाजुटान, गूंजा- आरक्षण की समीक्षा करो, यूजीसी रोलबैक, नहीं…
क्या हरीश रावत संगठन से अलग समानांतर राजनीतिक लाइन तैयार कर रहे हैं? कुमारी शैलजा…
तेज रफ्तार बस ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, फिर एक के बाद एक चार…
चीन की 13 साल की तैराक और थाईलैंड के 20 वर्षीय धावक को एशियन गेम्स…
कॉज लिस्ट के अनुसार देश के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और…