मसूरी : प्रदेश सरकार ने पर्यटन व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और अब पर्यटकों के आने पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है अब केवल एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट ही लानी होगी इससे होटल व्यवसायियों में खुशी की लहर दौड गई है व होटल एसोसिएशन ने विशेष कर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी का इसमें सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया है।
होटल एसोसिएशन मसूरी के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने की अनिवार्यता समाप्त होने से होटल व्यवसायियों ने स्वागत किया है व खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित ही पर्यटन को बढावा मिलेगा व शीघ्र ही मसूरी में पर्यटन अपने स्वरूप में लौटेगा व इससे जहां लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं पर्यटन पटरी पर आ जाने से आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि शीघ्र ही बाजार खोलने व पर्यटक स्थल खोलने का भी निर्णण ले ताकि बाजारों में रौनक लौट सके व लोग कोरोना महामारी से उबर सकें।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…