देहरादून : शनिवार देर रात्रि को एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य मे जुट गए। वहीँ उक्त दुर्घटना में दो की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीआरएफ टीम को थाना कालसी द्वारा सूचना मिली कि हाजा दसों रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसके लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बलेनो UK07 DW 9656 थी, जिसमे 05 लोग सवार थे, हाजा दसों रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ में रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
घायलों का नाम :-
1. रणवीर सिंह चौहान पुत्र श्याम सिंह उम्र 30 वर्ष, 2. संजय चौहान पुत्र महावीर सिंह उम्र 30 साल, 3. जय सिंह चौहान पुत्र धरम सिंह उम्र 35।
मृतक के नाम :-
1. प्रीतम सिंह पुत्र महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष, 2. बर्दावार सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 25 वर्ष
11वीं की छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, अब छात्रा के…
रानीमाजरा में हुआ सामान्य वर्ग का महाजुटान, गूंजा- आरक्षण की समीक्षा करो, यूजीसी रोलबैक, नहीं…
क्या हरीश रावत संगठन से अलग समानांतर राजनीतिक लाइन तैयार कर रहे हैं? कुमारी शैलजा…
तेज रफ्तार बस ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, फिर एक के बाद एक चार…
चीन की 13 साल की तैराक और थाईलैंड के 20 वर्षीय धावक को एशियन गेम्स…
कॉज लिस्ट के अनुसार देश के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और…