देहरादून : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते उत्तराखंड विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों का असमय बिछड़ जाने का दुखद क्रम जारी है ऐसे में विधानसभा में रिपोर्टर पद पर कार्यरत पंकज महर आज कोरोना की जंग हार गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पंकज महर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
विधान सभा सचिवालय में रिपोर्टर पद पर कार्यरत पंकज महर विगत काफी दिनों से कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में उपचार ले रहे थे, इस दौरान उनका स्वास्थ्य अधिक खराब होने के कारण आज उनका देहांत हो गया है।इस खबर को सुनते ही विधानसभा सचिवालय में शोक की लहर है ।विधानसभा सचिवालय में एक के बाद एक कर्मचारी के कोरोना से निधन होने से भय का माहौल भी उत्पन्न हो चुका है।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि पंकज महर एक कर्तव्यनिष्ठ एवं खुशदिल इंसान थे एवं विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही में रिपोर्टिंग करते हुए वह अहम भूमिका अदा करते थे।श्री अग्रवाल ने कहा कि उनके निधन से विधानसभा सचिवालय ने एक अच्छा कर्मचारी खो दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…