सुनील सजवाण
टिहरी/धनोल्टी : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड मे सरकार के अमृतमहोत्सव स्वास्थ्य मेला सप्ताह के अन्तर्गत ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिहं पंवार व ब्लाक प्रमुख सीता रावत ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
प्रदेश भर मे चल रहे सरकार के अमृतमहोत्सव के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड के प्रांगण मे ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले मे विकलांग प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, स्वास्थ कार्ड, टीकाकरण, जांचे व कई विभागो की प्रदर्शनी के तहत लोग परामर्श लेते नजर आए।
इस अवसर पर अस्पताल के बैठक कक्ष मे योगाचार्य सविता गौड द्वारा योग की शिक्षा आशा कार्यकत्री व अन्य को दी गई।
इस कार्यक्रम मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष हीरामणी गौड, सदस्य जिला पंचायत सनवीर बेलवाल, देवेन्द्र प्रसाद चमोली, सोबत रावत, जय प्रकाश नौटियाल, शैलेन्द्र मल्ल, डा० एस पी लेखवार, खेमराज भट्ट, पाल सिहं महर, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुन्दर सिहं रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाब सिहं नेगी, हरि भजन पंवार, अनिल पंवार, बचन सिहं रावत, रमेश उनियाल, सुनील भट्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड के अधिक्षक डा० मोहन सिहं डोगरा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डा० अमित राय, उपजिलाधिकारी धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी फ़ुल दास भारती, आशा ब्लाक काडिनेटर प्रमिला रावत, सीमा सेमवाल, अंजली आदी लोग मौजूद रहे, इस कार्यक्रम मे मंच का संचालन सुनील सजवाण ने किया।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…