मसूरी – विश्व अर्थ डे पर कीन संस्था की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान।

मसूरी : विश्व अर्थ डे पर कीन संस्था की ओर से मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कूड़ा एकत्र किया गया। जिसे निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद को साैंपा गया।

विश्व अर्थ डे पर नगर पालिका के सहयोग से कीन संस्थान ने झड़ीपानी व मालरोड से लगे वार्ड नंबंर 8 में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें बड़ी संख्या में कीन के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। स्वच्छता अभियान की जानकारी देते हुए कीन के सुनील पंवार ने बताया कि विश्व अर्थ डे पर कीन ने स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें वार्ड नंबर 8 के हावर्ड होटल व आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में सभी प्रकार के कूड़े को एकत्र किया गया। इस क्षेत्र से करीब पांच सौ किलो कूडा एकत्र किया गया। स्वच्छता अभियान में कीन के प्रबंधक अशोक कुमार के साथ ही सुपर वाइजर विक्रम, शुभम,  विपिन, निधि, मीना, शारदा, एमएसडब्लयू संजीव,सन्नी, वरूण, सुमन, सुनीता, फूलवती, राजबाला, माया, मंजू, बबीता, रजनी, व जिया आदि मौजूद रहे। वहीं कीन संस्था द्वारा दूसरा स्वच्छता अभियान झड़ीपानी क्षेत्र में चलाया गया तथा बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद सुरेश थपलियाल, कीन सुपरवाइजर अनिल कुमार, अजीत, श्वेता, नीलम, कमल, जेबा, अमरीन, एमएसडब्ल्यू टीम में रीता, बबीता, सुमन, लक्ष्मी,विमलेश, वीना, कृपाल, व मदन आदि मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago