मसूरी : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वाधान में मालरोड का सौन्दर्यीकरण किये जाने को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार संत ने मसूरी का दौरा किया और माल रोड सहित आसपास के क्षेत्रों की जानकारी ली व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर मसूरी के सौंदर्यी करण के विभिन्न विकास कार्य किए जाते रहे हैं, हाल ही में प्राधिकरण द्वारा बहुउद्देश्य टाउन हॉल का भी निर्माण किया गया है इसके बाद अब प्राधिकरण द्वारा मसूरी माल रोड का सौंदर्यीकरण किया जाना है जिसको लेकर विभाग में सभी तैयारियां पूरी कर ली है और इसी को लेकर विभाग के अधिकारियों ने प्राधिकरण के वीसी बृजेश कुमार संत के साथ मसूरी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के वीसी बृजेश कुमार संत ने बताया कि मसूरी के विकास को लेकर प्राधिकरण संकल्पबद्ध है और इसी को लेकर उनका दौरा हुआ है। उन्होंने आज माल रोड सहित सभी क्षेत्रों का दौरा किया और मसूरी माल रोड पर शौचालय, हवाघर, स्ट्रीट लाइट, रेलिंग, आदि को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया है। उन्होंने साथ ही विद्युत विभाग से मालरोड पर जहां विद्युत व्यवस्था भूमिगत हो गई है वहां पर एंटिक पोलों पर केबल के तार लटके हैं जिनके कारण सौदर्य खराब हो रहा है उन्हें एक माह के अंदर हटाने के निर्देश दिए। वहीं कोतवाली के नीचे एंटीक रिक्शा व डांडी का सौदर्यीकरण करने, लाइब्रेरी क्षेत्र में मालरोड पर बने पत्थर के शेर का सौदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर पेयजल निर्माण निगम के सहायक अभियंता विनोद रतूडी को मालरोड पर जहां मलवा पड़ा है हटाने व पानी से साफ करने के निर्देश दिए ताकि धूल न उड़े। साथ ही गांधी चौक पर रोटरी को कम करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, होटल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष संदीप साहनी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सतीश ढौडियाल ने भी सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ पल्लवी त्यागी, अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा, सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता, एसडीओ पावर पंकज थपलियाल, सभासद अरविंद सेमवाल, पालिका अधिशासी अधिकारी यूडी तिवाड़ी, सहायक अभियंता नगर पालिका रमेश बिष्ट, सहित अधिकारी मौजूद रहे।
रामनगरी में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर में ठीक 12…
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने से देश की तेल विपणन कंपनियों पर भारी…
भाजपा नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे है। बतौर स्टार प्रचारक…
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) के नेत्र रोग विभाग की महिला चिकित्सक डॉ.तन्वी…
दस साल में मार्च का चौथा सप्ताह सबसे सर्द रहा। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का…
कलियर के धनौरा गांव में देर रात एक गुलदार ग्रामीण के घर में घुस गया,…