देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने फिरोजपुर, पंजाब में तैनात गढ़वाल रायफल के जवान आकाश भण्डारी की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पौड़ी जनपद के यमकेश्वर विधानसभा के गंगाभोपुर क्षेत्र के सिल्ड़ी गांव निवासी तथा अजय भण्डारी के पुत्र आकाश भण्डारी की शॉट सर्किट के कारण करंट लगने से मृत्यु हो गई।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद समाचार है। राज्य के लाल, वीर जवान आकाश भण्डारी का इस नन्हीं सी उम्र में हमें छोड़ कर चला जाना राज्य की व्यक्तिगत क्षति है। इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों के साथ खड़ी है। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत वीर को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवारजनों को इस विपत्तिकाल को सहने की क्षमता प्रदान करें।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…