मसूरी – यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए टैक्सी एसोसिएशन से कोतवाल ने बैठक की।

मसूरी : आगामी सीजन को देखते हुए कोतवाल ने यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन के अध्यक्ष से वार्ता की। व कहा कि आगामी सीजन में पर्यटकों को परेशानी न हो इसके लिए टैक्सियों को व्यवस्थित किया जाय।
कोतवाली में आयोजित बैठक में कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सीजन के दौरान पर्यटक बिना किसी परेशानी के मसूरी पहुंचे इसके लिए लगातार पर्यटन से जुड़े लोगों के साथ बात की जा रही है इसी कड़ी में टैक्सी एसोसिएशन से वार्ता की गई। जिसमें कुछ सुझाव पुलिस व कुछ सुझाव टैक्सी वालों की ओर से दिए गये ताकि कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने कहा कि टैक्सी यूनियन को सुझाव दिया गया है कि सभी टैक्सी स्टैण्डों से कुछ प्रतिशत टैक्सियां किंक्रेग स्थित पार्किग पर रखी जाय व जब जरूरत हो उन्हें वहां से स्टैण्ड पर लाया जाय इससे यातायात व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीजन में कानून व यातायात व्यवस्था बनाने के लिए दस स्थाई कांस्टेबल भेजे गये है वहीं एक प्लाटून पीएसी की है साथ ही एक क्रेन व दो हॉक मोबाइल हैं। इनके साथ ही कोतवाली की पुलिस है। वहंी वीकएंड पर एसआई, यातायात पुलिस व अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जाता है। ताकि व्यवस्था बनी रहे इसके लिए 60 पुलिस कर्मी तैनात किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी माह से यात्रा शुरू हो जाती है जिसका प्रमुख मार्ग मसूरी से होकर जाता है ऐसे में इस बार प्रयास रहेगा कि जो बसे यात्रा की जाती हैं वह मसूरी से न होकर विकास नगर से होकर जाये ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। इस मौके पर मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन के महामंत्री सुंदर सिंह पंवार ने कहा कि सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग किया जायेगा। उन्होंने कहाकि वह सभी टैक्सी वालों को कहेगें कि वह सवारियों को ले जाने व उतारने के लिए सही स्थान चुने व वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करें ताकि जाम न हो। साथ ही कहा कि जो भी निर्देश पुलिस करेगी उसका पालन करने के साथ सहयोग किया जायेगा। जहां तक किंक्रेग पार्किग का सवाल है कि वहां पर वाहन खड़े किए जायं तो इसके लिए सभी टैक्सी वालों से वार्ता की जायेगी वह अकेले निर्णय नहीं ले सकते लेकिन जो टैक्सियां खाली खड़ी है उन्हें किंक्रेग पार्किग भेजा जायेगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago