महिला मोर्चा को शसक्त बनाने के लिए गीता कुमाई की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

जितेन्द्र गौड़

मसूरी : मंगलवार को शाही रसोई में सभासद गीता कुमांई की अध्यक्षता में समस्त महिला मोर्चा के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा संगठन को मजबूत करना तथा जनता की समस्याओं का निवारण करना था।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि निर्मला जोशी धर्मपत्नी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि ज्योति कोठियाल (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष) संध्या थापा (जिला मंत्री) ने शिरकत की। उन्होंने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनने के लिए एवं एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। निर्मला जोशी ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए मंत्री के माध्यम से हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा। गीता कुमांई ने मातृशक्ति को घर-घर जाकर जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की हमें एकजुट होकर समाज के हित में काम करना है और विकास से संबंधित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को समाज के समक्ष एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए कि आज महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर है बल्कि वह समाज के प्रति भी अपना योगदान देने में सक्षम है। बैठक में महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, पूर्व महामंत्री कमल पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्या नर्मदा नेगी, सभासद जसोदा शर्मा, अनीता धनाई कमला थपलियाल, सोनिया सागर, नीति, नीतू मलिक, विजयलक्ष्मी काला, गुड्डी देवी, पुष्पा पुंडीर, राधा आनंद, किरण थापा, अनीता सक्सेना, बीना राणा, रोशनी रावत भावना बडोनी, मुन्नी, सरोज अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रही।
बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक माह एक बैठक की जाएगी एवं प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर जनमानस की समस्याओं का अधिक से अधिक निस्तारण किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभासद गीता कुमांई ने समस्त मातृशक्ति का धन्यवाद किया इसी के साथ साथ उन्होंने निर्मला जोशी का, ज्योति कोठियाल व संध्या थापा का आभार व्यक्त किया जिन्होंने मसूरी पहुंच कर समस्त मातृशक्ति का मनोबल बढ़ाया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago