मसूरी : दूर संचार विभाग मसूरी के एसडीई ने कोतवाली में तहरीर दी है कि मसूरी देहरादून मार्ग पर भटटा गांव के समीप विभाग की ओएफसी केबल किसी ने षड़यंत्र के तहत काट दी है जिसके कारण क्षेत्र में टेलीफोन बाधित हो गये है वहीं धनोल्टी, उत्तरकाशी की संचार सेवाएं ठप्प हो गई है।
दूर संचार विभाग मसूरी के एसडीई सैनी ने कोतवाली में तहरीर दी है कि दूर संचार विभाग की ओएफसी भटटा गांव के पास किसी ने षड़यंत्र के तहत काट दी है। उन्होंने तहरीर में लिखा कि बीएसएनएल एनटीआर ओएफसी अज्ञात लोगों ने विभाग को आर्थिक हानि पहुचाने व उपभोक्ताओं को परेशान करने के लिए काटी गई है। उन्होंने बताया कि भटटा फॉल के समीप खिलोने वाले के पास दो स्थान पर एवं रोपवे भटटा फॉल के पास एवं उससे करीब चार किमी पर ओएफसी पूरी तरह काट कर क्षतिग्रस्त की गई है। ओएफसी काटे जाने से जहां विभाग को भारी हानि हुई है वहीं उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कहा कि ओएफसी काटे जाने से मसूरी, धनोल्टी, उत्तरकाशी की संचार सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हो गई है। उन्होंने कोतवाल से मांग की है कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई कर ओएफसी को क्षतिग्रस्त करने वालों को सड़ी सजा दी जाय।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…