देहरादून : राज्य के औद्योगिक विकास, मंत्री गणेश जोशी ने आई0टी0 पार्क स्थित सिडकुल कार्यालय में सिडकुल की समीक्षा बैठक ली। सिडकुल के नवनियुक्त एम0डी0 राहुल मीणा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य में अब तक हरिद्वार, पंतनगर, कोटद्वार, सेलाकुई, काशीपुर, सितारगंज तथा टिहरी में मदन नेगी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं।
काबीना मंत्री ने ‘‘उत्तराखण्ड राज्य एकीकृत औद्योगिक विकास निगम’’ (सिडकुल) की आय के स्रोतों तथा देनदारियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया किया कि घाटे को न्यूनतम करते हुए खत्म करने तथा उसके बाद लाभ की ओर ले जाने की कार्यशैली पर काम किया जाए। सिडकुल द्वारा लिए गए लोन की वजह से सलाना पैदा होने वाले ब्याज के भार को कम करने के लिए लोन के कुछ भाग का भुगतान बैंक को अतिशीघ्र किया जाना चाहिए।
लकीर से हट कर सोचें अधिकारी –
उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि आपके पास असीम संभावनाएं हैं। अतः अपनी बौद्धिक क्षमताओं का राज्य हित में प्रयोग करने के लिए लकीर से हट कर सोचेंं। उन्होंने कहा कि नैनीताल की खूबसूरत वादियों में बसे पटवाडांगर क्षेत्र में फिल्म सिटी तथा संबंधित उद्यम विकसित करने के लिए प्रस्ताव बना कर शासन स्तर वार्ता करें।
इसी प्रकार भीमताल स्थित भूमि में कॉकटेल उद्योग लगाने की दिशा में काम किया जाए। भीमताल क्षेत्र में लेण्ड युज पॉलिसी में आंशिक बदलाव करके आई0टी0 तथा हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री के कॉकटेल उद्यमों के अनूकूल बनाया जाए।
हरिद्वार में इनलैंड कंटेनर डिपो (आई0सी0डी0) बनेगा-
काबीना मंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देषित किया कि दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल जी से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। अब आपको सुनिश्चित करना है कि हरिद्वार में रेलवे के सहयोग से औद्योगिक माल ढुलाई के लिए बेहद आवश्यक आधारभूत सुविधा आईसीडी से संबंधित प्रस्तावों को तैयार करने, सर्वेक्षण कार्यों, डी0पी0आर0 निमार्ण इत्यादि के लक्ष्यों को समबद्ध तरीके से पूर्ण करवाएं।
उद्योग मंत्री ने सिडकुल अधिकारियों को बताई अपनी ड्रीम योजनाएं –
– ई0एम0सी – 2.0 के तहत एंकर युनिट लगाने के लिए समय बद्ध कार्यवाही करें।
– पटवाडांगर में फिल्म सिटी के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित कर वार्ता करें
– भीमताल में लेण्ड युज पॉलिसी को बदलने के लिए काम करें।
– मेडिकल डिवाइस पार्क हरिद्वार, फार्मा सिटी सेलाकुई फेस २ के अंतर्गत काम शुरू किया जाए।
– हरिद्वार में इनलैंड कंटेनर डिपो के लिए प्रस्ताव पर कार्यवाही।
ये हैं राज्य में स्थापित सिडकुल –
कोटद्वार – 10 एकड़।
हरिद्वार – 1695 एकड़।
सेलाकुई – 50 एकड़।
काशीपुर – 311 एकड़।
पंतनगर – 3234 एकड़ 85,000 को रोजगार
सितारगंज – 1763 एकड़
मदन नेगी औद्योगिक क्षेत्र, टिहरी – 27.89 एकड़
पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिमाकत करने वालों को भारतीय सेना ने…
3 लाख रक्षा असैनिक कर्मचारियों के संगठन के तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर से…
हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद में कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी भी सजा काट चुका है, 888…
चारधाम यात्रा में पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है और हर संदिग्थ व्यक्ति पर…
ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका गया, ईरान में मिलिट्री…
Tata ने भारत में नई 'सीरीज़' वेरिएंट्स को लॉन्च करके अपनी Tata Curvv EV लाइनअप…