मसूरी : शहर की युवा धाविका राधा ने विश्वविद्यालय के खेलो इंडिया खेल प्रतियोगिता में 15 सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर मसूरी और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
मसूरी के सेंट लोरेंस हाई स्कूल से तराशी गई धाविका राधा ने विश्व विद्यालय के खेलो इंडियां प्रतियोगिता में 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर सेंट लारेंस हाई स्कूल में खुशी की लहर छा गई। धाविका राधा ने स्वर्ण पदक जीत कर मसूरी का और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। मालूम हो कि राधा एक माली की बिटिया है जिसकी प्रतिभा को सेंट लारेंस के खेल प्रशिक्षक सेमुअल चंद ने पहचाना व उन्हें तराशा। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। स्कूल कोच सैमुएल चंद्र का सपना है कि राधा कोच अनूप के साथ मेहनत कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीत देश का तिरंगा लहराए और मसूरी का और अपने माता पिता का नाम रौशन करे। इससे पहले भी राधा राष्ट्रीय स्तर पर दो मैडल जीत चुकी है। वहीं इससे पूर्व उन्होंने मसूरी, जिला व प्रदेश स्तर पर कई दौड़ प्रतियोगिताएं जीत अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि पर सेंट लारेंस स्कूल में खुशियां मनाई गई। वहीं खेल प्रेमियों ने उनको बधाई प्रेषित की है जिन्होंने विद्यालय, मसूरी व प्रदेश का गौरव बढाया है।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…