भाजयुमो भारत सुशासन यात्रा का मसूरी में हुआ समापन।

मसूरी : भाजयुमो की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चार दिवसीय भारत सुशासन यात्रा का मसूरी में समापन किया गया। इस मौके पर भाजयुमों के 12 राज्यों के 27 पदाधिकारियों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, यहां के उच्च संस्थानों, सरकार के विकास कार्यों को देखा ताकि विभिन्न प्रदेशो से आये प्रतिनिधि अपने राज्यों में जाकर इस दिशा में कार्य करें।
मसूरी में समापन यात्रा पर भाजयुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय प्रकाश ने कहा कि भाजयुमों के 12 राज्यों के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड का दौरा भारत सुशासन यात्रा के तहत किया जिसमें प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड के विकास कार्यों, यहां के बड़े प्रतिष्ठानों, सड़कों, संस्कृति आदि को देखा व यह जाना कि भाजपा की प्रदेश में पुनः सरकार आने के पीछे क्या कारण रहे। वहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने संगठन की बातों को सीखा जा अपने राज्यों में जाकर इसी प्रकार कार्य करेंगे जिससे युवा मोर्चा व भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक दूसरे के राज्यों में जाये, पहचान बनाये व उनके कामों को देखें तथा आपसी संबंध मजबूत करें ताकि आने वाली भविष्य की नींव मजबूत हो सके। इस मौके पर भाजयुमों की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बताया कि भाजयुमो की भारत सुशासन यात्रा में देश के 12 राज्यों के भाजयुमों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उददेश्य था कि बाहरी राज्यों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिले, यहां हो रहे विकास कार्यों को देखें व यहां स्थापित बड़े राष्ट्रीय संस्थाओं को देखें जिसमें एनआईएम, पतंजलि, वाडिया इंस्टीटयूट, एफआरआई, आदि ले गये वहीं यहां की धरोहरों से उनका परिचय करवाया ताकि ये अपने राज्यों में जाकर यहां के विकास के माडयूल को अपनायें व उनकी क्षमता संवर्धन हो क्योंकि आने वाले समय में ये युवा देश के बड़े पदों पर जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने पांच सालों में ऐसे क्या कार्य किए जिससे प्रदेश में सरकार दुबारा आयी। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश के मुंख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लडे़गे जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जायेगे। इस मौके पर यात्रा का भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल व सभासद अरविंद सेमवाल ने स्वागत किया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

7 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

7 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

7 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago