देहरादून : मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी ने छावनी परिषद स्थित शहीद दुर्गामल पार्क पहुंच कर आजाद हिन्द फौज के वीर जवान अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा के 77वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित की। श्रृद्धांजली सभा का आयोजन करने वाली ‘‘उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति’’ ने सैनिक कल्याण मंत्री को ‘‘गणेश बहादुर थापा’’ का सम्मानपूर्ण सम्बोधन दिया। समिति ने एक स्वर में कहा कि एक भूतपूर्व सैनिक होने के नाते भी और एक सम्वेदनशील राजनीतिज्ञ होने के कारण वह हर समय जनता के हितों के पहरेदार के तौर पर हर समय जनता के बीच मौजूद रहते हैं।
शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की वीरता और राष्ट्रभूमि के लिए अमर प्रेम को स्मरण करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतवर्ष की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेक वीरों में शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा का नाम देहरादून के रणबाकुरों में गोर्खा समुदाय में अत्यंत आदरसे लिया जाता है। आजाद हिन्द फौज के वीर जवानों द्वारा देश की आजादी के लिए जिस जज्बे और लगन के साथ अपने सर्वस्व को निछावर कर दिया उसे देश कभी भुला नहीं सकता। इन रणबाँकुरों की स्मृति में उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं एवं विभिन्न समाज के सहयोग से प्रतिवर्ष 03 मई को शहीद दिवस के रूप में आयोजित करते हुए इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…