मसूरी : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कर्मचारी राज कुमार ने नई दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में आयोजित खेलो मास्टर नेशनल गेम्स के 50 से अधिक आयुवर्ग की 5 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक लाकर मसूरी व उत्तराखंड का नाम रौशन किया है।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी के कर्मचारी राजकुमार ने इसके साथ ही 15 मीटर दौड़ व 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से मसूरी वासियोें व खेल प्रेमियों को गर्व है। उन्होंने नेशनल मास्टर खेलों प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक व दो रजत पदक लाकर मसूरी, अकादमी व प्रदेश का नाम रौशन किया है। राजकुमार की इस उपलब्धि पर मसूरी खेल संघ ने उन्हें बधाई दी है। मालूम हो कि राजकुमार मसूरी खेल संघ के सदस्य है तथा इससे पूर्व भी कई बार नेशनल, राज्य स्तर पर आयोजित मास्टर दौड़ प्रतियोगिता में अपना दम दिखा चुके हैं व कई स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। विगत दिनों महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में आयोजित राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भी पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने चाइना में आयोजित विश्व स्तरीय मास्टर दौड़ प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया व देश का नाम रौशन किया है। बधाई देने वालों मसूरी खेल संघ में रूपचंद गुरूजी, बिजेंद्र पुड़ीर, सूरत सिंह रावत, नंद लाल सोनकर, बीएस नेगी आदि हैं।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…