मसूरी – धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व।

मसूरी : पर्यटन नगरी में ईद का पर्व सांप्रदायिक सौहार्द के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई व विश्व में शांति के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई देने के बाद घरों में विशेष पकवानों का स्वाद लिया गया। वहीं सभी धर्मों के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी।
पर्यटन नगरी में ईद का पर्व पारंपरिक तरीके से धूमधाम से मनाया गया। एक माह के पवित्र माह व रोजा रखने के बाद जब ईद का चांद दिखा तो मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी छा गई व आतिश बाजी की गई। वहीं प्रातः मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई जिसमें लंढौर जामा मस्जिद, कुलड़ी जामा मस्जिद, लाइब्रेरी जामा मस्जिद व झड़ी पानी ईदगाह में नमाज के बाद एक दूसरों को ईद की बधाई दी गई। वहीं दूसरे धर्मो के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। वहीं इसके बाद घरों में रिश्तेदारों व मेहमानों ईद पर बने विशेष पकवान परोसे गये जिसमें सिवंई प्रमुख थी। वहीं बच्चों के ईद का उत्साह देखते ही बनता था। जिन्हें घर के बड़ो ने ईदी दी। ईद के पर्व पर मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने मुस्लिम समाज को ईद की बधाई दी।
वहीं दूसरी ओर अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती भी मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने आभूषणों की दुकान पर जाकर जमकर खरीददारी की।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

12 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

14 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

14 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

14 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago