टिहरी/चंबा : विकासखण्ड सभागार चम्बा में आयोजित बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकरी जीसी चंद से सैनिक विश्राम गृह की जानकारी ली, इस संबंध में सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि नरेंद्र नगर सैनिक कल्याण विश्रामगृह काफी पुराना हो चुका है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विश्राम गृह को नए सिरे से बनाए जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।
इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा जामठी स्वायत्त सहकारिता ग्राम सठागड़ एवं हिम् विकास स्वायत्त सहकारिता ग्राम जड़पानी को प्रमाण पत्र सहित 80 प्रतिशत अनुदान के तहत ट्रेक्टर ओर बीज दिए गए।
जिला उद्यान अधिकारी पीके त्यागी, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने अपने अपने विभागों में संचालित योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, सीडीओ नमामि बंसल, ब्लाक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, जिलाध्यक्ष विनोद रतुड़ी सहित कैलाश पन्त, सूर्यचन्द्र सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी टिहरी अपूर्वा सिंह, सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस चन्द, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न स्वय सहायता समुह के पद्धाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…