देहरादून : अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फ़र्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष स्थान पर है, जिसके लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को प्रदेशवासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि राष्ट्र के प्रति मोदी जी का समर्पण भाव ही उन्हें दुनिया में सबसे अलग एवं लोकप्रिय बनाता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी दूर दृष्टिता एवं कुशल नेतृत्व के दम पर विकास के पथ पर अग्रसर होकर आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि उनके ईमानदार नेतृत्व और अथक परिश्रम पर जनता का अटूट विश्वास है।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे से पता चला है कि नरेंद्र मोदी देश – दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने लोकप्रियता की रेस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ द्वारा किए गए सर्वे में नरेंद्र मोदी को 66 प्रतिशत ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग मिली है। सर्वे में सामने आया है कि पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित कुल 13 देशों के अन्य दिग्गज नेताओं में शीर्ष पर हैं।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…