मसूरी : एक युवती ने कोतवाली मसूरी में लिखित तहरीर दी है कि प्रेम नगर निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर मसूरी के एक होटल में उनसे अवैध संबंध बनाये व अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाये। वहीं गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी। लेकिन बाद में अनुसूचित जाति का होने के कारण शादी करने से इंकार कर दिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे विभिन्न धाराओं में गिरफतार कर लिया है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 376, 377 तथा एसटी एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया व सीओ पल्लवी त्यागी ने अभियुक्त को गिरफतार करने के लिए 55 सीआरपीसी का नोटिस दिया। अभियोग की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने अभियुक्त की गिरफतारी के निर्देश दिए व सीओ के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त अभिषेक बीच पुत्र विनोद कुमार निवासी 17डी अलकनंदा एन्कलेव प्रेम नगर देहरादून को गिरफतार कर लिया।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुमान सिंह नेगी, एसआई विनय कुमार शर्मा, चीता प्रेमनगर थाना व कांस्टेबल किरन एसओजी देहरादून शामिल थे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…