मसूरी : देहरादून से मसूरी आ रही पर्यटकों की एक कार भटटा गांव के समीप पहाड़ी से टकरा गई व अनियंत्रित होकर पलट गयी। कार में चालक सहित सभी सवार सुरक्षित हैं।
नजीबाबाद बिजनौर से मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों की एक कार चूना खाला से दो किमी मसूरी की ओर भटटा गांव के समीप पहाड़ी से टकरा गई व अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों की मदद से कार को सीधा किया। कार सवार चालक मौ. आदिम पुत्र वाहिद हसन निवासी मुहल्ला, मुमलुशाह नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश सहित कार में दो पुरूष व तीन महिलाओं सहित दो बच्चे सवार थे। लेकिन किसी को चोट नहीं आयी। बताया गया कि कार सवार तेजी में था व लापरवाही के कारण पहाड़ से टकरा गई व पलट गयी। पर्यटक मसूरी घूमने आ रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…