देहरादून : धामी – 2 सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने अधीन विभागों से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं की पैरवी करने तथा डबल इंजन सरकार का भरपूर लाभ राज्य क़ो दिलवाने क्रम में विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात कर रहे हैं।
इसी क्रम में राज्य के सभी 09 छावनी परिषदों में सीवर लाइन तथा पेयजल संबंधी योजनाओं हेतु सहयोग प्राप्त करने के लिए वह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिलने पहुँचे।
केंद्रीय मंत्री के साथ हुई अपनी सौहार्दपूर्ण मुलाकात के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा राज्य के सभी 9 छावनी परिषद क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु भरपूर सहयोग देने का वायदा किया है।
उन्होंने कहा कि छावनी परिषदों में बढ़ती बसावट के चलते वहां सीवर पेयजल तथा सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु बजट की अत्यधिक आवश्यकता है। इसी मांग को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…