देहरादून : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पूर्व सैनिकों की टीम को रवाना किया।
मंत्री ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र से 10 वाहनो को लेकर आज कार्यकर्ताओं की टीम चम्पावत के लिए रवाना हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केंद्र की सरकारों ने जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
चम्पावत जाने वालो में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, वंदना बिष्ट, सिकन्दर सिंह, पूर्व सैनिक पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी, महाजन रावत, अरविन्द तोपवाल आदि रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आरएस परिहार, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, भाजपा नेता अनुज कौशल, मंसूर खान आदि उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…