मेरठ : आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन – भारत के तत्वावधान में आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मेरठ की क्रांतिधरा से हिन्दुत्व के गुण , गौरव उत्थान की पुनः प्रतिष्ठा हेतु भगवान शंकर आश्रम का भूमिपूजन और शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधान से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर देश के अनेक भागों से पधारे आर्यम संयोगियों को उपदेशित करते हुए गुरु श्रेष्ठ आर्यम जी महाराज ने कहा कि आज की दिन बहुत विशेष महत्व का है इसीलिए इस अवसर पर मेरठ में एक नए आश्रम का प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने पुरातन गौरव और वैदिक सभ्यता के प्रचार प्रसार और पुनः प्रतिष्ठा हेतु देश भर ने अनेक स्थानों पर आश्रम स्थापित किए जाने की योजना पर काम चल रहा है । इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मेरठ से इसका श्री गणेश किया जा रहा है। आर्यम महाराज ने कहा कि विशेष रूप से नई पीढ़ी का खान पान , आचार विचार और जीवन शैली विधर्मी तत्त्वों के प्रभाव से संशय के घेरे में घिरती जा रही है , इन नए बच्चों को हिंदू धर्म की विशिष्ट परम्पराओं , शैक्षणिक देशनाओं और शुद्ध संस्कारों को आत्मसात करने की बहुत आवश्यकता है, तभी हम भारत के वास्तविक गौरव को विश्व भर में स्थापित करने में सफल होंगे। बहुत सी भ्रांति और भ्रमों ने हिंदू युवाओं को जकड़ा हुआ है। सही मार्गदर्शन , सत्य का प्रकाश , वैदिक ज्ञान की चेतना और सम्यक् संस्कारों के प्रभाव से हिंदुत्व अपनी पुरातन सभ्यता और विश्व गुरु की पदवी को अर्जित कर सकेगा। उसके लिए सभी योजनाएँ जो पूर्ववर्ती आर्यम आश्रमों में संचालित हैं उन्हें मेरठ में भी लागू किया जाएगा।
आज के समारोह में रुद्र और विष्णु के विशेष पाद पाठों और विशिष्ट वैदिक मंत्रो के पारायण के मध्य समस्त क़र्मकांड सम्पन्न हुए।
आश्रम की स्थापना में स्थानीय न्यासी नवीन कुमार, वरुण भारद्वाज , राजेश , साक्षी श्री, कपिल कुमार का विशेष सहयोग है। इस अवसर पर देश भर के अनेक प्रांतों से आर्यम संयोगी पधारे जिनमें पंकज भदोलिया, शालिनी श्री , गीतांजलि , कल्याणी श्री, रवि शर्मा, रेनु बाला , किरण भारती , प्रतिभा श्री , सुनील आर्य , महिजीत, प्रविंद्र,प्रशांत , उत्कर्ष, मुस्कान, सुशील शर्मा, अविनाश सिंह अलग, रोहित , रवि कुमार , प्रीतेश , अलिंद्र वीर, वरुण सिंह , राम सिंह, कमल शर्मा, आदि लगभग 60 व्यक्ति उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…