मसूरी : शहर के कुलड़ी क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति मृत अवस्था मिला। गेस्ट हाउस वाले ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा व पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एसआई विनय शर्मा ने बताया कि कुलड़ी क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में था जिस पर गेस्ट हाउस वाले ने पुलिस को सूचना दी व पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी नाक से खून बह रहा था जो मृत हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा व शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का नाम पूरन सिंह बिष्ट था जिसका आधार कार्ड बैगलुरू से बना था। बताया गया कि वह मूल रूप से अल्मोड़ा का निवासी था तथा यहां काम की तलाश में आया था वह सैफ का कार्य करता था। यह भी बताया गया कि वह गेस्ट हाउस में तीन दिनों से रह रहा था। पुलिस मरने के कारणों का पता लगा रही है।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…