मसूरी : आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के तत्त्वाधान में मसूरी स्थित भगवान शंकर आश्रय परिक्षेत्र में ज्ञानोदय वाटिका के संयुक्त प्रयास से कोरोना भंडारा यज्ञ का पाँचवाँ हफ्ता सम्पन्न हुआ इस मौके पर क्षेत्र के 123 गरीब ग्रामीण परिवारों व शहर के विभिन्न क्षेत्रो में रह रहे परिवारों को राशन किट वितरित की गयी।
मसूरी क्षेत्र के आस पास के गांव क्यारकुली, बासागाड़, कोला, बड़ुखेत, तुँगधार, मसूरी माल रोड, गज्जी बैंड, नागमंदिर,पक्की ढाँग, नाजगली, हाथी पाँव, जीरो पोईंट, कैंपटी फाल, जेपी बैंड, धोबी घाट, मोना कोटेज, किताबघर, पिक्चर पैलेस, झूलाघर, लालभट्टा, किक्रेंग, बालाहिसार कैमल बैक रोड, मसूरी झील, हुस्सैन गंज, बारलोगंज के लोगों ने आश्रम द्वारा आयोजित भंडारा राशन यज्ञ से लाभ प्राप्त किया।
आश्रम के इस आयोजन में ज्ञानोदय वाटिका के प्रमुख अविनाश सिंह अलग ने विशेष सहयोग किया जबकि दीपाली, राहुल गुप्ता, शिवम आर्य ,मीना आर्य, रवि रावत आदि ने वितरण व्यवस्था में सहयोग किया। इस मौके पर गुरु श्रेष्ठ प्रोफेसर आर्यम ने अत्यंत निर्धन और बेसहारा लोगों के लिए हमेशा के लिए ‘भंडारा कार्ड योजना’ शुरू करने की घोषणा भी की। जिसमें पात्र परिवार की स्थलीय जाँच और पुष्टि के बाद परिवारों का निशुल्क भंडारा राशन कार्ड बनाया जाएगा। इसके जरिए ऐसे जरूरत मंद परिवार प्रत्येक महीने के पहले रविवार को अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। वह राशन इससे अधिक मात्रा में होगा और महीने में सिर्फ एक बार ही भेंट किया जाएगा। मालूम हो कि प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्य लब्ध प्रतिष्ठ आध्यात्मिक गुरु ‘आर्यम’ के रूप में विख्यात हैं। गुरु श्रेष्ठ मसूरी स्थित भगवान शंकर आश्रय के संस्थापक और मोरिशस स्थित श्री एथनिक इंडिया के अध्यक्ष हैं। साथ ही ‘शक्ति संधान केंद्र ‘के कुल प्रमुख भी है। उन्हीं के कुशल व पावन नेतृत्व में यह ट्रस्ट अपने प्रारम्भिक काल से ही इस प्रकार के जनजागृति एवं मानवता से परिपूर्ण कार्यों को बढ़चढ़ कर सम्पन्न करता आ रहा है।
आप बता दें कि इस तरह आश्रम प्रबंधन की ओर से घोषित पूर्व सूचना के अनुसार आज लाभार्थी परिवारों की संख्या 500 होते ही कोरोना भंडारा यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। आश्रम प्रबंधन ने इस आयोजन में सम्मिलित सभी परिवारों और आश्रम से जुड़े समर्पित संयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…