मसूरी – टेंपो ट्रेवलर्स का ब्रेक फेल बड़ी दुर्घटना टली, 10 लोग चोटिल।

मसूरी : मसूरी देहरादून मार्ग पर एक टेंपो ट्रेवलर्स भटटा फॉल के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया। लेकिन बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। टेंपो में 13 पर्यटक सवार थे जिसमें 10 लोगों को मामूली चोट लगी जिन्हें 108 के माध्यम से लंढौर उप जिला चिकित्सालय उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
मसूरी से देहरादून जा रहा पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रेवलर्स संख्या डीएल 1 वाईसी 2011 अचानक अनियंत्रित हो गया व भटटा फॉल के समीप पहाड़ी से टकरा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेंपो देहरादून जा रहा था जिसका भटटा के समीप ब्रेक फेल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व टेंपो से स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। टेंपो में 13 पर्यटक सवार थे जिसमें दस लोगों के मामूली चोटें लगी जिन्हें लंढौर उप जिलाचिकित्सालय ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में चालक ललित मेहरा पुत्र बीआर मेहरा निवासी मेन सागर पुर दिल्ली, सूरज नारायण त्रिपाठी पुत्र अभिमन्यु त्रिपाठी निवासी निगम नगर ब्रहमपुर गंज उड़ीसा, अमिता कुमारी पत्नी सूरज नारायण निवासी उडीसा,  जे पटनायक पत्नी पीके पटनायक, सुजाता दास पत्नी विवेकानंद, दुर्गा प्रसाद पालो पुत्र भीमसैन पालो, प्रभा सेनी बिशोई पत्नी प्रजाबंधु विशोई, विवेकानंद कर पुत्र एलके कर, व पीके पटनायक पुत्र मोहन चंद पटनायक सभी उड़ीसा निवासी हैं। दुर्घटना में चालक की सूजबूझ से सभी की जानें बच गयी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही चालक को ब्रेक फेल होने का पता लगा तो उन्होंने टेंपो को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे वाहन में सवार दस लोगों को मामूली चोटें लगी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

13 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago