ऋषिकेश : चंपावत विधानसभा उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने धूरा अमोड़ी के खटोली गांव में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास संभव है, इसलिए चंपावत की जनता मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से विजयी बनाए। मौके पर मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रधान प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष शिवराज सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…