मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद ने छात्राओं को भविष्य निर्माण के दिए टिप्स।

मसूरी : मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को भविष्य निर्माण के लिए प्रोत्सहित व प्रेरणा देने के लिए भारत विकास परिषद मसूरी ने एक कार्यक्रम किया जिसमें छात्राओं को भविष्य निर्माण के टिप्स दिए गये व उन्हें प्रोत्सहित किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष/पूर्व उप सेनानी आईटीबीपी राजश्री रावत ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं के लिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनेक संभावनाएं है बस इस बात का ध्यान रखना है कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करे व लक्ष्य बनायें ताकि उसी दिशा में मेहनत कर सकें। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रो में भविष्य निर्माण करने के बारे में विस्तार से बताया व यह भी बताया कि किस क्षेत्र में जाने के लिए शिक्षा का आधार क्या होना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि भारतीय सेना, नेवी, एअर फोर्स सहित अर्धसैनिक बलों में जाने के लिए एनसीसी कितनी लाभ दायक है। उन्होंने यह भी बताया कि अब एनडीए में जाने के लिए छात्राओं के रास्ते खुल गये हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल का प्रयोग कम करें व केवल अपने लक्ष्य को हासिल करने का तब तक प्रयास करें जब तक सफल नहीं हो जाते। इस मौके पर समाजसेवी निधि बहुगुणा ने कहा कि समाज में कोई बडा नहीं होता सभी भारत के नागरिक है सभी के घरों की अपनी समस्यायें होती हैं लेकिन उन परेशानियों से आगे बढ़ कर सोचना चाहिए व सपने देखने चाहिए तथा उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे जाने के लिए कोई झिझक या शर्म नहीं होनी चाहिए व अपने लक्ष्य को केंद्रित कर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 12वीं पास करने के बाद जीवन में करने के लिए बहुत अवसर हैं उन्होंने बहुत से क्षेत्र में भविष्य निर्माण करने के बारे में विस्तार से बताया व यह भी बताया कि किस क्षेत्र में जाने के लिए किस तरह की तैयारी करनी है। जीवन में आगे बढने के लिए संघर्ष करना पडे़गा इसमें पीछे नहीं हटना है। अगर किसी को कोई समस्या है तो उसमें पूरा सहयोग किया जायेगा।

इस मौके पर वायु सेना की अधिकारी ऋचा बहुगुणा ने कहा कि लड़की होने पर यह नहीं सोचना चाहिए कि हम किसी से कम हैं। उन्होंने कहा कि वह एअर फोर्स में हूं, लेकिन यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि यह हो नहीं सकता। अपने को किसी लिमिट में न बांधो। उन्होंने एअर फोर्स में जाने के टिप्स दिए व कहा कि आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा। तथा मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य रहना होगा। अब सभी के पास स्मार्ट फोन है उसकी साइड पर जाकर बहुत कुछ मिल जायेगा जिस क्षेत्र में भी आप अपना भविष्य बनाना चाहते है। इस मौके पर मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या अनीता डबराल, शशि रावत, ममता भाटिया, प्रोमिला नेगी, रजनी एकांत, मधु मेहरोत्रा, सहित बड़ी संख्या में कक्षा 12 की छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts