मसूरी : ओक ग्रोव स्कूल ने 135वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक उत्तर रेलवे एवं अध्यक्ष बोर्ड ऑफ गवर्नर रेलवे आशुतोष गंगल ने स्कूल का झंडा फहराकर समारोह का उद्घाटन किया। स्कूल वैली फील्ड में मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल के तीनों विंग के छात्र- छात्राओं ने नृत्य, नाटक, साइंस, मैथ्स आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में ओक ग्रोव स्कूल के प्राचार्य अभिषेक केसरवानी ने प्रतिष्ठित संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल के 135 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय ने उत्कृष्ट बोर्ड रिजल्ट देकर डिस्ट्रिक्ट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले वर्ष भी हमारा बोर्ड रिजल्ट सभी विद्यालयों में उत्तम रहा। सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में ओक ग्रोव स्कूल अवल्ल रहा है। इस विद्यालय से पढ़कर निकले छात्र-छात्राएं ना केवल अपने देश बल्कि अन्य देशों में भी शहर तथा स्कूल का नाम रौशन कर रहे हैं। इन 134 वर्षों में इस विद्यालय से पढ़ कर निकले कई छात्र-छात्राएं चिकित्सक, इंजीनियर, भारतीय सेना के ऑफिसर समेत विभिन्न पदों को सुशोभित कर रहे हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष एनआरडब्ल्यूओ शिखा गंगल, सतीश कुमार पांडे प्रधान मुख्य अभियंता, अजय नंदन, मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल, नविता नंदन, अध्यक्ष, एनआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ, कोमल केसरवानी, परितोष गौतम, भरत कुमार अग्रवाल, अमित शर्मा, डीएफएम अवधेश कुमार, डीपीओ, मुरादाबाद मंडल, कोमल केसरवानी, विनय कुमार, हेड मास्टर, ओक ग्रोव जूनियर स्कूल, आरके नागपाल, प्रभारी, हेड मास्टर, ओक ग्रोव सीनियर बॉयज़ स्कूल, कर्नल डॉ दीपक सक्सेना, मुख्य चिकित्सा सलाहकार, ओक ग्रोव स्कूल स्वास्थ्य इकाई, डॉ. अतुल कुमार सक्सेना, अनुपम सिंह, धैर्य नागपाल, प्रीति लाकड़ा, शादाब आलम, मोहम्मद सादिक, जी.डी. रतूड़ी, प्रमोद धामा, सलीम अहमद संकाय सदस्य और स्कूल के तीनों विंग के छात्र उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…