मसूरी : लंढौर छावनी क्षेत्र में गुरूद्वारे चौके से मलिंगार जाने वाले मार्ग पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के घर के निकट मुख्य मार्ग पर सीवर का चैंंबर टूट जाने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने छावनी परिषद को अवगत कराया लेकिन गढढा ठीक नहीं हो पाया।
लंढौर छावनी को जाने वाले मुख्यमार्ग पर गुरूद्वारे से मलिंगार के बीच पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के आवास के समीप रोड पर सीवर के चैंबर का ढक्कन लंबे समय से टूटा है लेकिन छावनी परिषद को सूचना देने के बाद भी ठीक नहीं किया गया जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय दुकानदार राजेंद्र झिल्डियाल ने बताया कि यह गढढा उनकी दुकान के सामने है और यहा पर आये दिन स्कूटी सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं कई तो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
वहीं छावनी परिषद की पूर्व सभासद पुष्पा पडियार ने कहा कि उन्होंने भी छावनी परिषद जाकर इस बात को कहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई उसके बाद छावनी परिषद के सीइओ को फोन किया तो उन्होंने कहा कि उनके पास लंढौर छावनी का कार्यभार अब नहीं है मसूरी छावनी को गढ़ी कैंट के सीईओ देख रहे हैं लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इसके टेंडर हो चुके हैं शीघ्र इस कार्य को कर दिया जायेगा। जबकि लोगों का कहना है कि चैंबर बनने में विलंब होने पर इसमें ईट आदि भर देनी चाहिए ताकि दुर्घटना से बचाव हो सके।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…