मसूरी : विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व बेला पर सदभावना, कीन एवं एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मां सुरकंडा देवी मंदिर की पहाड़ी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी मात्रा में करीब 50 बोरे सूखा कूडा एकत्र किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व बेला पर सदभावना, कीन एवं एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के सदस्यों ने मां सुरकंडा मंदिर जाकर मां सुरकंडा के दर्शन किए व उसके पश्चात पूरी पहाड़ी से कूड़ा एकत्र किया।
इस अवसर पर सदभावना संस्था के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि मां सुरकंडा मंदिर की पहाड़ी पर जाने वाले श्रद्धालु चढ़ाई में चढ़ते हुए कूड़ा जिसमें विशेष कर प्लास्टिक की बोतले, चिप्स के पैकेट, व अन्य तरल पदार्थ के खाली डिब्बे पहाड़ियों पर फेंक देते हैं जिस पर संस्था ने कीन व एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के साथ मिल पर पूरी पहाड़ी से कूड़ा एकत्र किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर मां के दरबार में आने जाने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध भी किया गया कि वे पहाड़ियों पर कूडा न फेंके जहां पर डस्टबिन लगा है वहीं कूड़ा फेंके या अपने पास रखे व उचित स्थान पर कूड़ा फेंकें। इस मौके कीन संस्था के प्रबंधक आपरेशन अशोक कुमार ने कहा कि सुरकंडा जाने वाले मार्ग पर बहुत कम संख्या में कूड़ादान रखे हैं जिस कारण लोग पहाड़ियों पर कूडा फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सभी ने कूड़ा एकत्र किया व करीब पचास बोरे सूखा कूड़ा एकत्र किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान चलाने की अभी वहां पर और जरूरत है। एकत्र किए गये कूड़े को कीन संस्था के वाहन से मसूरी डंपिग स्थल पर लाया गया।
इस मौके पर सदभावना के अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व अध्यक्ष अनुज तायल, रफीक अहमद, संदीप अग्रवाल, अरविंद सोनकर, शानू वर्मा, एन्ड्रयू, राजीव अग्रवाल, कीन संस्था से अशोक कुमार, जितेंद्र रावत, विक्रम, शिवम, अनिल, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब अध्यक्ष उपेंद्र लेखवार, बिजेंद्र पुंडीर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…