जितेन्द्र गौड़
देहरादून/सेलाकुई : सहसपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत सेलाकुई की रक्षिता गौड़ा इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक। इस विजय पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह प्रतियोगिता 4 जून को पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में आयोजित की गई थी। रक्षिता किक बॉक्सिंग के साथ डीबीएस कालेज से बीएससी फारेस्ट्री की पढ़ाई कर रही हैं। रक्षिता और सेलाकुई के क्षेत्रवासियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दें की रक्षिता पहले भी ऐसी कई उपलब्धियां प्राप्त कर चुकी है जिनमें खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्य वाको इंडिया किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाना भी शामिल है। रक्षिता को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता ने भारत की सबसे कम आयु की किक बाक्सिंग कोच के दर्जे से सम्मानित किया जिसमें उन्होंने पुरुष किक बाक्सिंग की टीम तैयार कर प्रतियोगिता को जीता। रक्षिता के विचारों की बात करें तो उनके अनुसार हर लड़की और महिला को मार्शल आर्ट्स सीखना चाहिए क्योंकि यह ना केवल आत्म सुरक्षा बल्कि आत्म विश्वास को विकसित करने के लिए भी सहायक है। इस विषय पर हर्ष व्यक्त करते हुए रक्षिता गौड़ा ने सभी सलाहकार जन, विशिष्ट कर भारत वशिष्ट सर और डीबीएस दून बिजनेस स्कूल के चेयरमैन मोहित अग्रवाल सर को भी उनके प्रोत्साहन और सहयोग के लिए अभिनंदन प्रस्तुति की।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…