देहरादून : मोदी सरकार के सफल 8 साल पूर्ण होने पर देहरादून महानगर की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के संयुक्त जनरैली कार्यक्रम का मुख्य आयोजनकर्ता मसूरी विधानसभा क्षेत्र होगा। आगामी 12 जून को यह आयोजन मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अयोजित किया जाना है। आज कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा अपने शिविर कार्यालय में विधानसभा के समस्त मंडलों के पदाधिकारियों, वार्ड पार्षदों तथा वार्ड संयोजकों की तैयारी बैठक ली गई।
इस दौरान 12 जून को आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए बूथ सशक्तिकरण अभियान पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अपनी विधानसभा के कुल 178 में से उन 27 बूथों पर मंथन किया गया जहां भाजपा प्रत्याशी को हार मिली।
मसूरी : मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी जिसमें वर्ष भर…
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…