मसूरी : मसूरी से देहरादून जाते हुए एक इनोवा कार हाथी पांव रोड पर 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में युवक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया वहीं युवती का उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी रजत अपनी महिला मित्र के साथ मसूरी घूमने आए थे सुबह के समय देहरादून लौटते वक्त उनकी इनोवा कार नंबर डीएल 3सीसीयू 5311 नियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरी। गाड़ी गिरने की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व दोनों को गहरी खाई से निकाला व 108 के माध्यम से उन्हें उप जिलाचिकित्सालय लंढौर लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल युवती का उपचार किया जा रहा है।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…