देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण हेतु गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय। सैन्यधाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजक्ट है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जो सैन्यधाम बनाया जायेगा, उसकी देश में एक अलग पहचान होगा। उत्तराखण्ड सैनिक बहुल राज्य है। हमारे अनेक सैनिकों ने युद्ध में वीरगति प्राप्त की है। उनके आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किये जाय। सैन्यधाम के साथ ही पुरूकुल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाय। सैनिक कल्याण निदेशालय में एक सैन्यधाम सेल भी बनाया जायेगा।
बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव, एमडी पेयजल निगम उदयराज, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (रिटा.) पी.पी.एस पहावा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर (रिटा.) के.बी. चन्द एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…