हल्द्वानी : सीडीएस परीक्षा टॉप करने वाले हल्द्वानी निवासी हिमांशु पांडेय के घर पहुँचकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर उन्हें शुभकामनाए दी। मंत्री ने हिमांशु की माता दीपिका पांडेय एवं पिता कमल पांडेय को भी बधाई दी। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हिमांशु के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
विदित हो कि हिमांशु ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने बताया कि वह जल्द ही आईएमए जोईन कर्रेंगे। हिमांशु के पिता हल्द्वानी में ही एक निजी कम्पनी में ड्राइवर हैं और माता ग्रहणी है।
इस अवसर पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा नेता कैलाश पंत, निरंजन डोभाल, चंद्र प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…