ऋषिकेश : प्रोजेक्ट वन रक्षक के अंतर्गत हीरो मोटो कॉर्प ने हर्बल सोसाइटी, नरेंद्रनगर वन प्रभाग को 300 मोटर बाइकें दीं। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इन मोटर बाइकों को वन सुरक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।
मुनिकीरेती भद्रकाली मार्ग पर स्थित शिवालिक जैव विविधता पार्क में नरेंद्रनगर वन प्रभाग की ओर से प्रोजेक्ट वन रक्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल और विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत सभी ने यहां पार्क में पौधरोपण किया व यहां लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वनों की सुरक्षा में यह मोटर बाइकें मील का पत्थर साबित होंगी, वनाग्नि, वन तस्करी आदि जैसी समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी। विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रोजेक्ट वन रक्षक की सराहना की, कहा कि इन मोटर बाइकों से वन विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल के समक्ष हीरो मोटर कॉर्प एवं हर्बल सोसाइटी, नरेंद्रनगर वन प्रभाग के मध्य बाईकों का अधिकारिक हस्तान्तरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नरेंद्रनगर मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार, हीरो मोटोकार्प सीएसआर भारतेंदु कवि, सुशांत कुमार आदि उपस्थित थे।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…