देहरादून : रोजमैरी, लैवेंडर, डंडेलियोंन, थाइम, निपिता आदि सगंध एवं औषधीय पादपों से निर्मित, इसेंसियल ऑईल, हर्बल टी, तथा अन्य जैविक व स्वास्थ्य संवर्द्धक उत्पादों के चकराता रोड़ स्थित स्टोर ‘‘कृषि, कृषक कल्याण’’ (3 के) का शुभारम्भ आज कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया। स्टोर के संचालक अजय पंवार टिहरी जनपद के धार पाइयांकोटि के रहने वाले हैं और पिछले 6 सालों से सगंध एवं औषधीय पादपों की खेती कर रहे हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में जड़ी बूटी उत्पादन की अपार सम्भानायें हैं। अजय पंवार जैसे युवा उद्यमी राज्य के किसानों तथा युवाओं के लिए एक मिशाल पेश कर रहे हैं। जो अपने दशकों से बंजर पड़े खेतों को जड़ी बूटी एवं सगंध एवं औषधीय पादपों की खेती से आबाद कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इन्होंने अपने क्षेत्र के कई किसानों को इस आधुनिक खेती से जोड़कर उनको रोजगार उपलब्ध करवाया है। अजय और उनकी टीम किसानों को इन फसलों की बुआई से लेकर विपणन तक के सभी चरणों में आवश्यक प्रशिक्षण तथा अन्य तकनीकी सहयोग भी प्रदान कर रही है। इन औषधीय पादपां की जड़, पत्ते तथा फूल तक सभी की बाजार में भारी मांग है। इन लाभकारी पादपों से बनाए गए इसेंशिअल ऑईल तथा हर्बल टी को अजय और उनकी टीम भारत देश तथा विदेशों तक पहुंचा रहे हैं।
11वीं की छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, अब छात्रा के…
रानीमाजरा में हुआ सामान्य वर्ग का महाजुटान, गूंजा- आरक्षण की समीक्षा करो, यूजीसी रोलबैक, नहीं…
क्या हरीश रावत संगठन से अलग समानांतर राजनीतिक लाइन तैयार कर रहे हैं? कुमारी शैलजा…
तेज रफ्तार बस ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, फिर एक के बाद एक चार…
चीन की 13 साल की तैराक और थाईलैंड के 20 वर्षीय धावक को एशियन गेम्स…
कॉज लिस्ट के अनुसार देश के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और…