मसूरी : मसूरी से देहरादून जा रही एक पर्यटक कार का कोल्हूखेत से पांच सौ मीटर आगे ब्रेक फेल हो जाने से वाहन ने चार वाहनों व दो बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे वाहनों को नुकसान हुआ है लेकिन किसी को भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। केवल एक बाईक सवार के मामूली चोट लगी है।
मसूरी से देहरादून की ओर जा रही एक पर्यटक कार संख्या यूपी 15सीएन 1011 का कोल्हूखेत से 500 मीटर आगे ब्रेक फेल हो गया जिसके चलते देहरादून से मसूरी की ओर आ रही चार गाड़ियों व दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। तब जाकर गाड़ी रूकी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार घायल को उपचार के लिए भेजा दिया व जाम को खुलवाया। घटना दोपहर बाद की है जब मसूरी की ओर से वाहन संख्या यूपी 15 सीएन 1011 देहरादून की ओर जा रही थी वाहन को मोनेश पुत्र शरीफ अहमद निवासी चासरे बिजनौर चला रहा था। सभी चार वाहनों व दो बाईकों की टक्कर लगने से नुकसान हुआ है। जिसमें यूके 07 टीए 9533 इंडिगो कार चालक अमजद पुत्र मुन्ना खान निवासी भारूवाला देहरादून, कार यूके 07टीबी 4665 चालक याकूब अली पुत्र नत्थू खान निवासी आर्य नगर देहरादून, कार यूके 10ए 5826 चालक जगमोहन पुत्र किशन लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी, कार यूके 07 टीबी 3021 चालक टीकम सिंह पुत्र नागचंद निवासी लंढौर बाजार मसूरी, बाईक यूए 07 एन 0978 शिव प्रसाद पुत्र अनुसुया प्रसाद निवासी सिविल अस्पताल मसूरी, बाईक यूके 09 8233 रजत पुत्र राजपाल निवासी धर्मपुर देहरादून है। रजत को चोट लगी है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया गया। कोल्हूखेत में तैनात पुलिस कर्मियों यशपाल रावत एवं सुखिंदर ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया व घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…