मसूरी : मोती लाल नेहरू मार्ग पर प्रातः गाड़ी को आगे पीछे करने के चलते पर्यटकों ने एक टैक्सी चालक पर चाकू से कई वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसके बाद घटना स्थल पर भीड़ ने कृपाण मारने वाले की जमकर धुनाई कर दी जबकि उसके अन्य साथी मौके से भाग गये।
लाइब्रेरी से हाथी पांव जाने वाले मार्ग पर मसूरी माडर्न स्कूल के बैंड पर एक टैक्सी जा रही थी कि मोड़ पर बाहर से आये पर्यटकों की दो बाइक व एक कार बीच रास्ते में खड़ी थी। जिस पर चालक सुनील कठैत ने वाहन हटाने को कहा जिस पर उनके साथ पर्यटकों ने विवाद शुरू कर दिया। टैक्सी चालक अपना वाहन लेकर आगे बढ़ गया लेकिन तभी पर्यटकों ने उसका पीछा किया व वेवरली गेट के समीप उसकी कार रोक दी जैसे ही चालक कार से बाहर निकला तो उस पर चाकू से वार कर दिए। वहीं उसके अन्य साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की। वह लहु लुहान हो गया। मारपीट होता देख स्थानीय लोग भी वहां पर एकत्र हो गये व उन्होंने पर्यटकों की धुनाई शुरू कर दी। लेकिन बाकी करीब छह सात लोग भाग गये लेकिन एक पर्यटक जनता के बीच फंस गया जिसकी बुरी तरह से धुनाई की गई। जबकि दूसरा पर्यटक भी वहीं पर खड़ा रहा। घटना की सूचना मिलने पर पलिस मौके पर पहुंची व वहां से घायल कार चालक को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। उसके सिर, हाथ पेट व कमर में चाकू के कई गहरे घाव हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी मंदीप सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी गोविद पुरी कालकाजी नई दिल्ली व प्रथम बत्रा पुत्र प्रवीण कुमार निवासी गोविंद पुरी कालकाजी नई दिल्ली को पकड़ कर थाने लाये जहां से मंदीप सिंह के अधिक चोट लगी होने से उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गये। कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि वेवरली स्कूल के पास वाहनों के आपस में टकराने से विवाद हुआ है जिसमें पर्यटकों ने टैक्सी कार चालक पर चाकू से हमला कर दिया जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। उसके बाद उनसे तहरीर ले ली गई है। बताया गया कि हमला करने वाले सात से आठ लोग थे उनकी पहचान की जा रही है तथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी।
इस मौके पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत, महासचिव सुंदर सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में टैक्सी यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…