मसूरी : सोमवार को मसूरी से देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर जेपी बैंड के समीप पैराफीट से जा टकराई। हादसे में कार चालक घायल हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ राजीव रौथाण ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के समीप एक कार संख्या (UP15DK-8351) के एक्सीडेंट होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायल व्यक्ति विपिन पुत्र विनोद निवासी मेरठ को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। व घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…