मसूरी : एक युवती ने कोतवाली मसूरी में तहरीर दी है कि उनके स्कूल के शिक्षक ने उनके साथ छेड़खानी की है। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद पोक्सो एक्ट के तहत शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली में एक युवती ने तहरीर दी कि उनके विद्यालय के शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की है। जिस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी व उनके निर्देश पर कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया व इस घटना की जांच की गई। सुरागरसी व पतारसी के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक शिरिंग 35 वर्ष पुत्र संडुप निवासी तिब्बतन सैटलमेंट टिकीलिंग सहत्रधारा रोड थाना राजपुर को हैप्पीवैली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 भारतीय दंड संहिता 9च/10 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर महिला उपनिरीक्षक पिंकी पंवार को विवेचना सौंपी गई है। व आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। पुलिस टीम में कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा, कांस्टेबल संदीप कुमार थे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…