उत्तरकाशी : धोतरी रोतलधार नामक स्थान एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, उक्त स्कूटी में तीन युवक सवार थे, सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई, उक्त दुर्घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 18 जून 2022 को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धोतरी रोतलधार नामक स्थान के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन में 03 स्थानीय युवक सवार थे। धोतरी रोतलधार नामक स्थान के पास स्कूटी अनियंत्रित होने पर दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे तीनों युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त तीनों शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाया गया व उसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…