मुख्यमंत्री तीरथ ने मसूरी क्षेत्र के लिए खोला सौगातों का पिटारा

देहरादून : आज सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र हेतु की गयी घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने मसूरी क्षेत्र के लिए सौग़ातों का पिटारा खोल दिया।
कैबिनेट मंत्री तथा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।

ये हैं मसूरी विधानसभा से संबंधित घोषणाओं की स्थिति –

1. नागल हटनाला पेयजल योजना की ईएफसी से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आगामी दो माह में योजना का निमार्ण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा।

2. कालीदास रोड़ सीवर योजना की ईएफसी हो चुकी है। आगामी दो माह में यह कार्य भी प्रारम्भ हो जायेगा।

3. सुवाखोली/बुरासखड़ा पेयजल योजना को जल जीवन मिशन के तहत कराया जायेगा।

4. मसूरी में जल निगम के माध्यम से सीवर लाईन एवं सड़कों के कार्य की स्वीकृति आगामी दो माह में मिल जायेगी।

5. झड़ीपानी में उपलब्ध भूमि पर हैलीपैड निर्माण करवाया जायेगा।

6. रिस्पना बाढ़ सुरक्षा योजना के लिए प्रथम चरण में पचास लाख रूपये जारी होंगे।

7. सहस्त्रधारा-चामासारी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अगले दो माह में प्रारम्भ किया जाएगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

19 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago