मसूरी – पालिका जरूरतमंदों को कराएगी आवास उपलब्ध, साथ ही संपत्ति लीज पर देगी।

मसूरी : नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता की अध्यक्षता में पालिका की विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मैंसोनेनिक लाज स्थित निर्माणाधीन कार पार्किंग के नीचे आवासहीनों के लिए आवास बनाए जाएंगे जिसमें व नीति बनाकर जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराएं जायेगे। वहीं विशेष बोर्ड बैठक में नगर पालिका की छह संपत्तियों का आंकलन कर उसे लंबे समय के लिए लीज या ठेके पर दिए जाने का निर्णय भी लिया गया।
नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक में दो प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गये जिसमें मैसानिक लॉज पार्किंग के निचले तल पर आवास बनाये जायेंगे व जरूरतमंदों को दिए जायेंगे इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की महत्वपूर्ण विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार पार्किंग के निचले भाग में जरूरतमंद लोगों के लिए आवास बनाए जाने हैं साथ ही नगर पालिका की संपत्तियों का आंकलन करने के लिए कहा गया है ताकि पालिका की आय को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका मसूरी शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उसी क्रम में पालिका की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मैसानिक लॉज के नीचे खाली जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों के आवास की महत्वाकांक्षी एर्फोटेबल रेंटल योजना के तहत आवास बनाये जायंेगे जिन्हें जरूरतमंदों को दिया जायेगा। इसके लिए पहले डीपीआर बनाने वाले इंस्टक्चर इंजीनियर से अपू्रवल लेंगे व उसके बाद ही आवास बनाये जायेंगे व जरूरतमंदों को एक पॉलिसी बनाकर आवंटित किए जायेंगे। इससे पालिका की आय में बढोत्तरी होगी।उन्होंने कहा कि दूसरे प्रस्ताव में पालिका की छह संपत्तियां लीज या ठेके पर देने का प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में देहरादून में सचिव शहरी विकास की अध्यक्षता में बैठक की गई थी जिसमें कहा गया था कि पालिका अपनी संपत्तियों को आरएफपी बनाकर शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराये जिसके तहत मसूरी की छह संपत्तियों की आरएफपी बनाकर शासन को उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें कंपनी बाग, मसूरी झील, कोल्हूखेत ईको टैक्स, सिविल अस्पताल क्षेत्र, हुसैनगंज आदि की भूमि है।

बोर्ड बैठक में सभासद सुरेश थपलियाल, सरिता कोली, आरती अग्रवाल, प्रताप पंवार, जसोदा शर्मा, दर्शन रावत, नंद लाल सोनकर, जसबीर कौर, सरिता पंवार, पंकज खत्री, कुलदीप रौंछेला, ईओ यूडी तिवाड़ी, कार्यालय अधीक्षक महावीर राणा आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago