देहरादून : धामी – 2 सरकार के मंत्री अपने विभागों के अंतर्गत ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को सिद्ध करने में जुटे दिखाई दे रहे हैं। आज ग्राम्य विकास मंत्री द्वारा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के तहत 100 दिनों की कार्ययोजना में लिए गए लक्ष्यों की विस्तृत चर्चा की।
विभागीय प्रस्तुतिकरण पर विचार विमर्श के उपरांत ग्राम्य विकास मंत्री ने निम्नानुसार आगामी 5 साल का वीजन डाक्यूमेंट तैयार करने के लिए विभागवार निर्देश जारी किए।
महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर
सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बांटी जाएगा लाभार्थी अंशदान
महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने हेतु 29 जून को रायपुर में स्टेट लेवल आउटलेट का किया जाएगा उद्घाटन।
इस केन्द्रीयकृत स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर ही महिला स्वयं सहायता समूहों को आय संवर्धन तथा व्यवसाय के सफलता पूर्वक संचालन हेतु, रिवाल्विंग फण्ड तथा कम्युनिटी इवेस्टमेंट फण्ड भी वितरित किया जाएगा।
विभागों का समन्वय आवश्यक कड़ी
यह भी निर्देशित किया गया कि एक ही विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ करर्वजेंस के माध्यम से लाभार्थियों को दिलाया जाए।
राज्य के नागरिकों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए उद्यान विभाग, भेषज, कृषि विभाग मशरूम उत्पादन तथा ग्राम्य विकास विभागांर्तगत संचालित विभिन्न योजनाओं का कनर्वजेंस किया जाए।
पीएमजीएसवाई
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़ाकों हेतु तय मानकों के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदारों द्वारा सबलैट करने की प्रवृत्ति पर सख्ती से लगाम लगाई जाए।
योजनाओं के प्रचार प्रसार पर फोकस
ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि अधिकांश लोग योजनाओं का लाभ लेने से इसलिए वंचित रह जाते हैं क्योंकि उन्हें योजनाओं की जानकारी ही नहीं मिल पाती। इसलिए योजनाओं को सरल और सहज भाषा में आम नागरिकों तक पहुंचाया जाए। इस हेतु सोशल मीडिया का अधिकतम प्रयोग किया जाए। तथा ग्राम्य विकास की सभी योजनाओं की जानकारी देने वाला न्यूज लेटर निकाला जाए।
इस दौरान ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, आयुक्त ग्राम्य विकास आनन्द स्वरूप अपर सचिव रीना जोशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई, उदय प्रकाश, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई आरपी सिंह, उपायुक्त ग्राम्य विकास वीएस राजपूत तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…