मसूरी : नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का कोई अपमान नहीं किया गया है। वह सभी के आदरणीय है। पालिका ने पूर्व में भी उनकी प्रतिमा किंक्रेग पर लगाने के प्रस्ताव पर सहमति दी थी।
नगर पालिकाध्यक्ष ने पालिका बोर्ड बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा कंपनी बाग लगाने के बारे में कहा कि अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो पालिका कंपनी बाग में अटल बिहारी की प्रतिमा लगाने को स्वीकृति देगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई का सभी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में किंक्र्रेग पर उनकी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया गया था जिसे तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई थी। उनकी प्रतिमा लगाने का पालिका ने कभी विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में 12-04-2021 को एमडीडीए के माध्यम से अटल बिहारी की प्रतिमा किक्रेग पर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। व मेरी हार्दिक इच्छा है कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति उक्त स्थल पर लगायी जाय। जिसमें पालिका पूरा सहयोग करेगी। लेकिन कंपनी बाग में उनकी प्रतिमा लगाने का कोई प्रस्ताव नगर पालिका में नहीं आया है अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो उसे सहर्ष स्वीकार किया जायेगा।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…